फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: वोटिंग के बीच चंपाई सोरेन का दावा, बोले- नाथवानी की जीत तय, एनडीए के पास पर्याप्त समर्थन

Thu, 18 Jun 2026 12:33 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। मतदान के बीच एनडीए नेताओं ने दावा किया है कि संख्या बल उनके पक्ष में है और परिमल नाथवानी जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत को लेकर भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दावा किया है कि एनडीए के पास पर्याप्त समर्थन है और परिमल नाथवानी जीत दर्ज करेंगे।

विज्ञापन


मतदान के दौरान मीडिया से बातचीत में चंपाई सोरेन ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। गठबंधन के सभी विधायक और सहयोगी दलों के सदस्य परिमल नाथवानी के समर्थन में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं है और एनडीए के पास जीत के लिए आवश्यक संख्या से अधिक समर्थन मौजूद है। चंपाई सोरेन ने विश्वास जताया कि मतगणना के बाद परिणाम एनडीए के पक्ष में आएगा और परिमल नाथवानी राज्यसभा पहुंचने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 88 अफसरों को मिली नई तैनाती, जिलों और विभागों में बड़ा बदलाव
विज्ञापन


वहीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी परिमल नाथवानी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि नाथवानी को 28 से अधिक वोट मिलने की संभावना है। उनके अनुसार एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं और कुछ अन्य दलों तथा निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी उन्हें मिल सकता है, जिससे उनकी स्थिति और मजबूत हुई है।

गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनावी मुकाबले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है।
विज्ञापन


अब सभी की निगाहें मतगणना और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं। मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर कौन से उम्मीदवार जीत हासिल करते हैं। फिलहाल चुनावी माहौल में दावों और प्रतिदावों का दौर जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें