फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव के बीच पूर्व विधायक के आवास 'सिंह मेंशन' में बमबाजी, घटना से इलाके में दहशत

Mon, 02 Feb 2026 02:04 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: नगर निकाय चुनाव के बीच सरायढेला स्थित पूर्व विधायक के सिंह मैंशन में देर रात बमबाजी हुई। बाइक सवार अपराधियों ने दो बम फेंके, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित पूर्व विधायक संजीव सिंह के आवास सिंह मैंशन में बमबाजी की घटना सामने आई। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन

 
बाइक सवार अपराधियों ने फेंके बम
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने सिंह मैंशन को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके। एक बम आवास परिसर के गेट के भीतर जाकर विस्फोट कर गया, जबकि दूसरा बम बाहर ही गिर गया। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां आमतौर पर लोग बैठते हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
आवास में मौजूद थे परिवार के सदस्य
घटना के समय झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, उनकी पत्नी और वर्तमान विधायक रागिनी सिंह अपने कमरे में मौजूद थीं। धमाके की आवाज सुनते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। अंदर मौजूद लोग और सुरक्षा गार्ड बाहर की ओर निकले, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


पढ़ें- Jharkhand: दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर, वेतन न मिलने का आरोप; सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार
 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर पूर्व विधायक संजीव सिंह से पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने सिंह मैंशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के लिए डीवीआर को पुलिस अपने साथ ले गई है। आसपास के इलाकों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
 
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि बमबाजी की घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
चुनावी माहौल में घटना से बढ़ी चिंता
उल्लेखनीय है कि सिंह मैंशन में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, उनकी पत्नी विधायक रागिनी सिंह और झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह निवास करती हैं। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और मंगलवार को नामांकन करने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें