फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड नगर निकाय चुनाव: कई जिलों में झड़प, तीन बजे तक रांची में 34.16% और बुंडू में 55.12% मतदान

Mon, 23 Feb 2026 05:07 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड नगर निकाय चुनाव के दौरान रांची, गुमला, जमशेदपुर, लातेहार, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह समेत कई जिलों से झड़प और विवाद की खबरें सामने आईं। गुमला में मारपीट, बोकारो में फर्जी मतदान के आरोप में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जबकि धनबाद और गिरिडीह में समर्थकों के बीच झड़प से कुछ देर मतदान बाधित हुआ।
विज्ञापन
मतदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के दौरान कई जिलों से झड़प और विवाद की खबरें सामने आई हैं। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस की सख्ती के बाद हालात को काबू में कर लिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है और साफ कहा है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


गुमला और बोकारो में मारपीट और फर्जी मतदान का मामला

गुमला जिले के अंबेडकर नगर बूथ पर दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और मतदान फिर से शुरू हुआ। वहीं बोकारो के चास क्षेत्र में फर्जी मतदान के आरोप में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

धनबाद और गिरिडीह में भी झड़प

धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 22 के कई बूथों पर प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिससे कुछ समय के लिए मतदान बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात सामान्य कराते हुए मतदान दोबारा शुरू कराया। गिरिडीह के वार्ड 18 में विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव और सड़क जाम की स्थिति बन गई। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हालात सामान्य हुए और मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कराई गई।
विज्ञापन


जमशेदपुर में बोगस वोटिंग के आरोप

जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र के बूथ नंबर 177 पर बोगस वोटिंग के आरोप लगे। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं और निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं मेयर पद की प्रत्याशी नौशीन खान ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से हजारों नाम गायब हैं, जिसके कारण कई लोग मतदान नहीं कर सके।

लातेहार में पैसे बांटने का आरोप

लातेहार में एक वार्ड पार्षद प्रत्याशी को कथित तौर पर मतदाताओं में पैसे बांटने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रांची में भी झड़प की घटना

राजधानी रांची के बूथ नंबर 18 पर कांग्रेस के राजेश गुप्ता और एक राज्यसभा सांसद के पुत्र, जो वार्ड पार्षद प्रत्याशी भी हैं, के बीच झड़प की घटना सामने आई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभाल लिया गया। राजधानी रांची नगर निगम क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 34.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं बुंडू नगर पंचायत में सबसे अधिक 55.12 प्रतिशत मतदान हुआ। अन्य शहरी निकायों में भी औसत मतदान दर्ज किया गया, हालांकि शहरी इलाकों में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में मतदान प्रतिशत थोड़ा कम रहा। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने लोगों से घरों से निकलकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

आयोग की सख्त चेतावनी

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, बोगस वोटिंग या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें