फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने प्रशासन पर आरोप लगाए, फर्जी मतदान को लेकर की शिकायत

Mon, 23 Feb 2026 08:55 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कई जिलों में प्रशासन की मिलीभगत से बोगस मतदान कराया गया और विशेष समुदाय के मतदाताओं को बिना पहचान पत्र वोट डालने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य सरकार के तंत्र का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि कई जिलों में प्रशासन की मिलीभगत से बोगस मतदान कराया गया और विशेष समुदाय के मतदाताओं को बिना पहचान पत्र के वोट डालने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग को शिकायत

भाजपा ने पहले ही बैलेट पेपर से मतदान में धांधली की आशंका जताते हुए निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत दी थी। साहू ने कहा कि जिन बूथों पर फर्जी मतदान की शिकायत मिली है, वहां मतदान रद्द कर पुनर्मतदान कराया जाना चाहिए।

मतदान प्रतिशत और धन्यवाद

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में औसतन लगभग 50 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अंतिम आंकड़ों में बढ़ सकता है। उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और निर्वाचन आयोग को भी धन्यवाद दिया। लेकिन साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक हस्तक्षेप के बावजूद चुनाव कराना पड़ा। उनके अनुसार राज्य सरकार पहले नगर निकाय चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थी और यह चुनाव भाजपा के आंदोलन और न्यायालय के दबाव का परिणाम है।
विज्ञापन


मतदान कर्मियों और पोस्टल बैलेट पर आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया कि करीब 20 हजार से अधिक मतदान कर्मियों को मतदान से वंचित रखा गया और पोस्टल बैलेट की व्यवस्था नहीं की गई। साथ ही भाजपा समर्थित क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम करने और समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

धमकी, पैसे बांटने और मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप

साहू ने मेदिनीनगर, गढ़वा, गिरिडीह, जुगसलाई, साहेबगंज, जमशेदपुर और चक्रधरपुर समेत कई स्थानों पर धमकी, पैसे बांटने और मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं कराई गई तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें