फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Legislative Assembly Session: विधानसभा सत्र से पहले आरोप-प्रत्यारोप, नीतीश-ममता के लेकर बयानबाजी तेज

Mon, 09 Mar 2026 12:41 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी बयानबाजी हुई। बंगाल में राष्ट्रपति अपमान, बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने रहीं, जबकि विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
झारखंड विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान के मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर हमला बोला। वहीं कांग्रेस ने ममता बनर्जी का बचाव करते हुए बीजेपी पर ही पलटवार किया।

इसके अलावा बिहार की राजनीति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और सीएम पद छोड़ने की अटकलों को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को जनादेश दिया है, इसलिए उन्हें बिहार की सेवा करनी चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल अवस्था में गिरफ्तार

कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सत्ता हासिल करने के लिए एक साजिश के तहत नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति से दूर करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि यदि नीतीश कुमार अपनी स्थिति स्पष्ट करें तो पार्टी उनकी मदद करने के लिए तैयार है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वह नीतीश कुमार के समर्थन में खड़े रहेंगे।

वहीं बीजेपी विधायक और मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में विधि-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और आए दिन हत्याएं हो रही हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अधिकारियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि उस पर नियंत्रण की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें