फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जेएसएससी पैरा मेडिकल परीक्षा परिणाम घोषित, पुरुष नर्स भर्ती का रिजल्ट रोका

Sat, 14 Nov 2026 06:41 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पैरा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा और साझा मेधा सूची जारी की है। प्रशिक्षण योग्यता में स्पष्टता नहीं होने के कारण पुरुष नर्स के 26 पदों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने राज्य की जेलों में पैरा चिकित्सा कर्मियों की बहाली के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने विभिन्न पदों पर सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा करने के साथ ही साझा मेधा सूची (कॉमन मेरिट लिस्ट) भी जारी की है। हालांकि, प्रशिक्षण संबंधी अर्हता में स्पष्टता न होने के कारण पुरुष नर्स (एएनएम) के 26 पदों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के रोहित सिंह की हिरासत को ठहराया सही, रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज

लंबित परिणाम और अर्हता का पेंच
आयोग के अनुसार, पुरुष नर्स पद के लिए निर्धारित प्रशिक्षण योग्यता को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में संबंधित विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है और विभागीय मंतव्य के आधार पर आयोग का अंतिम निर्णय आने के बाद ही इन पदों का परिणाम जारी होगा। इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक योग्यता में भिन्नता पाए जाने के कारण मिश्रक (कंपाउंडर) पद के भी एक अभ्यर्थी का परिणाम पेंडिंग रखा गया है। नियमित श्रेणी के तहत मिश्रक के कुल 10 स्वीकृत पदों में से आठ पदों पर नियुक्ति की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित और बैकलॉग पदों का ब्योरा
आयोग ने नियमित भर्ती के अंतर्गत महिला नर्स (एएनएम) के दो, फार्मासिस्ट के दो और परिधापक (ड्रेसर) के आठ पदों पर उम्मीदवारों के चयन की अनुशंसा की है। वहीं, बैकलॉग रिक्ति के तहत एक्सरे टेक्नीशियन के एक पद के लिए एक अभ्यर्थी को अंतिम रूप से चुना गया है। उल्लेखनीय है कि परीक्षा का आयोजन नियमित श्रेणी में महिला नर्स के दो, पुरुष नर्स के 26, फार्मासिस्ट के दो, मिश्रक के 10 और परिधापक के आठ पदों के लिए हुआ था, जबकि बैकलॉग श्रेणी में पुरुष नर्स के दो और एक्सरे टेक्नीशियन का एक पद शामिल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें