फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारक्राफ्ट का कोलकाता में नया इम्पोरियम खुला, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन

Wed, 13 May 2026 05:23 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/कोलकाता

सार

कोलकाता के थिएटर रोड में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का उद्घाटन उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि यह इम्पोरियम झारखंड के कारीगरों, हस्तशिल्प, तसर सिल्क और ग्रामीण महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और रोजगार देगा।

विज्ञापन
उद्योग मंत्री संजय प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बुधवार को कोलकाता के थिएटर रोड में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल और झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह भी मौजूद रहीं। उद्योग मंत्री ने कहा कि यह इम्पोरियम सिर्फ सामान बेचने की जगह नहीं है, बल्कि झारखंड के हजारों कारीगरों की मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इससे ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ेगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी हस्तशिल्प कला, तसर सिल्क, डोकरा कला, बाँस और लकड़ी के शिल्प तथा जनजातीय संस्कृति के लिए पूरे देश में खास पहचान रखता है। कोलकाता जैसे बड़े और सांस्कृतिक शहर में झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम खुलना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


पढ़ें: मानसिक तनाव बना ट्रिपल मर्डर की वजह, आरोपी ने पूछताछ में कबूला जुर्म; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि कोलकाता कला और संस्कृति का बड़ा केंद्र है। ऐसे शहर में झारक्राफ्ट का इम्पोरियम खुलने से झारखंड और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने का काम होगा। यहां लोगों को झारखंड की पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का सुंदर मेल देखने को मिलेगा।

झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह ने कहा कि कोलकाता में यह नया इम्पोरियम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होगा और आने वाले समय में अन्य महानगरों में भी झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम खोलने की योजना है। झारक्राफ्ट के उत्पादों में साड़ियां, डिजाइनर कुर्ती, सलवार सूट, स्कार्फ, दुपट्टा, शर्ट, कुर्ता, बंडी, शॉल, रेशमी कपड़े और लेदर बैग शामिल हैं, जिनकी देश-विदेश में काफी मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें