फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सैप जवानों को राहत मिलेगी या खत्म होगी नौकरी? हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Wed, 25 Nov 2026 09:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड हाईकोर्ट ने सैप जवानों की सेवा अवधि बढ़ाने और उम्र सीमा में छूट देने की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने मई 2027 तक सैप योजना के विस्तार का हवाला देकर सेवा जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड हाईकोर्ट ने स्पेशल ऑक्सिलरी पुलिस (सैप) जवानों की सेवा अवधि बढ़ाने और उम्र सीमा में छूट देने की मांग से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में इस मामले में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं। सैप में संविदा पर तैनात पूर्व सैनिकों ने सेवा जारी रखने की मांग की है, जबकि राज्य सरकार ने संविदा की निर्धारित शर्तों का हवाला देते हुए याचिकाओं का विरोध किया।

सात साल की सेवा के बाद हटाना उचित नहीं : याचिकाकर्ता

शिवकुमार साव, परमानंद कुमार और सावना भगत समेत सैकड़ों सैप जवानों ने नौकरी में बने रहने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि राज्य सरकार ने सैप योजना की अवधि बढ़ाकर मई 2027 तक कर दी है। ऐसे में पहले से कार्यरत जवानों की सेवा अवधि और उम्र सीमा में भी इसी के अनुरूप विस्तार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने अदालत को बताया कि केवल सात साल की सेवा पूरी होने के आधार पर अनुभवी जवानों को हटाना उचित नहीं है। जवानों ने लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं, इसलिए उन्हें आगे भी काम करने का अवसर मिलना चाहिए।

सरकार ने कहा- नियुक्ति की शर्तों से पहले से परिचित थे जवान

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितास्य राय ने याचिकाओं का विरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया कि सैप जवानों की नियुक्ति पूरी तरह संविदा की शर्तों के आधार पर हुई थी। नियुक्ति के समय ही उन्हें अधिकतम सात साल की सेवा सीमा की जानकारी दे दी गई थी। सभी जवानों ने इन शर्तों को स्वीकार कर नौकरी की और निर्धारित वेतन प्राप्त किया।
सरकार की ओर से दलील दी गई कि संविदा की अवधि पूरी होने के बाद नियुक्ति की शर्तों को चुनौती देना उचित नहीं है। योजना की अवधि बढ़ने का यह मतलब नहीं है कि पहले से कार्यरत जवानों की सेवा भी अपने आप बढ़ जाएगी।

दो साल से शुरू हुई थी नियुक्ति, अधिकतम सात साल की सीमा

सरकार ने अदालत को बताया कि नियुक्ति नियमों के तहत सैप जवानों की शुरुआती सेवा अवधि दो साल निर्धारित की गई थी। इसे अधिकतम पांच साल तक बढ़ाया जा सकता था। इस तरह किसी जवान की कुल सेवा अवधि सात साल से अधिक नहीं हो सकती थी।

विज्ञापन

राज्य सरकार का यह भी कहना था कि सैप जवानों की नियुक्ति एक विशेष आवश्यकता को पूरा करने के लिए की गई थी, जो अब काफी हद तक समाप्त हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर सरकार नए जवानों की नियुक्ति कर सकती है। फिलहाल अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें