फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: बाबाधाम में इरफान अंसारी, सिर पर भगवा साफा लगाए कांवरियों की सेवा कर रहे झारखंड के मंत्री

Mon, 03 Aug 2026 03:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं के बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने लंबी पैदल यात्रा कर पहुंचे थके-हारे कांवरियों के पैर दबाए, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था, भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने श्रद्धालुओं की सेवा कर अलग मिसाल पेश की। उन्होंने लंबी पैदल यात्रा कर बाबा धाम पहुंचे थके-हारे कांवरियों के पैर दबाए, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री का यह मानवीय व्यवहार श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

'सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं'

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि "सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं और संवेदना से बढ़कर कोई पूजा नहीं। बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य और बाबा का आशीर्वाद है।"

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने बाबा धाम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित चिकित्सा शिविरों, एंबुलेंस सेवा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी श्रद्धालु को इलाज या प्राथमिक उपचार के लिए इंतजार न करना पड़े। साथ ही सभी श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

श्रद्धालुओं ने की सेवा भाव की सराहना

मंत्री द्वारा कांवरियों के पैर दबाने और उनकी कुशलक्षेम पूछने की तस्वीरें पूरे बाबा धाम क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रहीं। श्रद्धालुओं ने उनके इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में ऐसे दृश्य कम ही देखने को मिलते हैं। बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर देखने को मिला यह दृश्य सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को दर्शाता है। श्रद्धालुओं के बीच मंत्री का व्यवहार सामाजिक सौहार्द, जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त संदेश देता नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें