फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पूर्व विधायक को खाली करना पड़ा सरकारी आवास, मकान के बाहर टेंट लगाकर सरकार से पूछा- कहां जाएं?

Sun, 08 Nov 2026 06:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने धुर्वा स्थित सरकारी आवास खाली कराए जाने के विरोध में शनिवार रात मकान के बाहर टेंट लगा लिया। छोटी दिवाली पर उन्होंने टेंट में दीये जलाकर सरकार की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
अंबा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद ने अपने धुर्वा स्थित सरकारी आवास को खाली कराए जाने के विरोध में शनिवार रात मकान के बाहर ही टेंट लगा लिया। धुर्वा स्थित एचईसी परिसर में पूर्व विधायक को आवंटित यह आवास खाली कराकर भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी को हस्तांतरित कर दिया गया है।

सरकारी मकान आवंटन की प्रक्रिया

विज्ञापन

विधानसभा के समीप नए विधायक आवास बनने के बाद पुराने भवनों को विधायक पूल से हटाकर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को आवंटित किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत भवन निर्माण विभाग ने लगभग 10 दिन पूर्व इस मकान का आवंटन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी क्रांति गडिदेशी के नाम पर कर दिया था। विभागीय निर्णय के पश्चात संबंधित अधिकारी के कर्मचारियों ने इस परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस घटनाक्रम से क्षुब्ध होकर पूर्व विधायक ने अपने पुराने आवास के बाहर ही तंबू गाड़कर विरोध प्रदर्शित किया।

त्योहार पर जताया कड़ा विरोध
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने छोटी दिवाली के दिन हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई पर गहरा दुख और असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने किसी भी व्यक्ति का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके और उनके स्वजनों के खिलाफ निरंतर ऐसी द्वेषपूर्ण कार्रवाइयां करवा रहे हैं।

उन्होंने विरोध स्थल पर लगाए गए टेंट में ही मिट्टी के दीये जलाए और अपनी नाराजगी व्यक्त की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रश्न किया कि दिवाली जैसे अवसर पर सरकार के इस कदम के बाद वह कहां जाएं। घटना के समय टेंट में पूर्व विधायक के साथ उनके परिवार के लोग और सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें