फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: अब सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं, WhatsApp पर दर्ज होगी शिकायत; अबुआ मित्र सेवा शुरू

Wed, 16 Sep 2026 08:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने लोगों की शिकायतों के जल्द और पारदर्शी समाधान के लिए ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा शुरू की है। उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को इस सेवा की शुरुआत की।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में लोगों की समस्याओं के जल्द और पारदर्शी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत मंगलवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा की शुरुआत की। इस सेवा के जरिए अब लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोग अपने मोबाइल से व्हाट्सऐप के जरिए घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

85800 90001 नंबर पर भेजें शिकायत

उपायुक्त राजीव रंजन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लोगों को सरकारी काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से ‘अबुआ मित्र’ सेवा शुरू की गई है। इसके लिए 85800 90001 व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर अपने मोबाइल से संपर्क कर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस सुविधा को सरल और उपयोग में आसान बनाया गया है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकेंगे। इसके बाद शिकायत से जुड़ी जानकारी व्हाट्सऐप के जरिए भेजी जा सकेगी। जरूरत पड़ने पर शिकायत से संबंधित दस्तावेज भी व्हाट्सऐप पर ही उपलब्ध कराने की सुविधा होगी।

शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी

प्रशासन के मुताबिक, व्हाट्सऐप के जरिए मिलने वाली शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता जेएसआर पोर्टल से जोड़ा जाएगा। शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। इसके बाद शिकायत की प्रकृति के आधार पर उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम अधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि शिकायत भेजे जाने के बाद उसकी निगरानी, फॉलोअप और समाधान की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी। इससे शिकायतों पर कार्रवाई की स्थिति को लगातार ट्रैक किया जा सकेगा।

मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगा शिकायत का अपडेट

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि शिकायतकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अलग-अलग चरणों में एसएमएस के जरिए शिकायत की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। यानी लोगों को अपनी शिकायत की प्रगति जानने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से शिकायत निवारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी मजबूत होगी। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य लोगों को घर बैठे शिकायत दर्ज कराने और उसकी स्थिति की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें