फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: निशा भगत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश, सीएम सोरेन ने दिए निर्देश; परिजनों को न्याय की उम्मीद

Tue, 10 Nov 2026 10:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं। छह नवंबर को वह रांची स्थित आवास पर मृत मिली थीं। परिजन और सामाजिक संगठन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।

 

विज्ञापन
निशा भगत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

निशा भगत की मौत के बाद से ही उनके परिजन और विभिन्न सामाजिक संगठन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। परिजनों ने घटना के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई थी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईआरएस अधिकारी निशा उरांव ने भी प्रभात खबर से बातचीत में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

विज्ञापन


दरअसल, छह नवंबर को रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर निशा भगत मृत पाई गई थीं। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव किया था, जिसमें अपनी परेशानियों और कथित प्रताड़ना को लेकर कई बातें कही थीं। घटना के बाद उनके पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मामले की जांच सीबीआई करेगी। इससे परिजनों और सामाजिक संगठनों को निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने आने और न्याय मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें