फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जीएनएम और बीएससी नर्सिंग में दाखिले का एक और मौका, कल से करें ऑनलाइन पंजीकरण

Sat, 17 Oct 2026 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद ने जीएनएम और बीएससी नर्सिंग (बेसिक) में दाखिले के लिए विशेष चक्र की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है। पात्र अभ्यर्थी 18 से 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर संस्थानों का विकल्प भर सकेंगे।
विज्ञापन
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (जेसीईसीईबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जीएनएम और बीएससी नर्सिंग (बेसिक) पाठ्यक्रमों में नामांकन से वंचित अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया है। परिषद ने दोनों पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विशेष चक्र की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत पात्र अभ्यर्थी 18 से 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराकर नर्सिंग संस्थानों का विकल्प चुन सकते हैं। यह प्रक्रिया रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


खाली सीटों की सूची आज होगी जारी
परिषद के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संस्थानवार रिक्त सीटों की सूची 17 अक्तूबर को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 18 से 20 अक्तूबर तक आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी पसंद के संस्थानों का विकल्प भर सकेंगे। इसके बाद 22 अक्तूबर को अनंतिम सीट आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को 23 से 25 अक्तूबर के बीच संबंधित नर्सिंग संस्थानों में उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पात्र अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
जीएनएम और बीएससी नर्सिंग (बेसिक) की प्रवेश परीक्षा-2026 में शामिल सभी पात्र अभ्यर्थी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। पहले, दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल हो चुके या पहले ही नामांकन करा चुके अभ्यर्थी भी संस्थान बदलने के लिए विशेष चक्र में हिस्सा ले सकते हैं।

जीएनएम पाठ्यक्रम में यह प्रक्रिया सरकारी संस्थानों की सभी सीटों और गैर-सरकारी संस्थानों की 50 प्रतिशत मुक्त सीटों पर नामांकन के लिए आयोजित की जा रही है। परिषद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी प्राथमिकता के अनुसार अधिक से अधिक संस्थानों का विकल्प भरें। यदि इस विशेष चक्र में किसी अभ्यर्थी को नया संस्थान आवंटित होता है, तो वहां नामांकन लेना अनिवार्य होगा। ऐसी स्थिति में उनका पुराना नामांकन स्वतः रद्द हो जाएगा।

विज्ञापन


काउंसलिंग शुल्क और प्रमाणपत्रों की जानकारी
विशेष चक्र की ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-वन और बीसी-टू श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध जेसीईसीईबी-2026 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और संस्थानों का विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। स्थानीय निवासी, जाति, आय एवं संपत्ति तथा दिव्यांगता प्रमाणपत्रों के निर्धारित प्रारूप वेबसाइट के डाउनलोड खंड में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें