फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सिविल कोर्ट के बाद रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Feb 2026 04:25 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में सिविल कोर्ट के बाद अब समाहरणालय को भी ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले को देखते हुए बम निरोधक दस्ता ने तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच कर रही है।

विज्ञापन
रांची समाहरणालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में प्रशासनिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों से दहशत का माहौल है। 6 फरवरी को रांची सिविल कोर्ट को धमकी मिलने के बाद अब कचहरी स्थित रांची समाहरणालय (डीसी ऑफिस) को भी बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। ईमेल में समाहरणालय भवन को “सल्फर नाइट्रेट बम” से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलते ही पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) को मौके पर बुलाया गया। बीडीएस टीम ने समाहरणालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। रांची कोतवाली के डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है।

विज्ञापन


पढ़ें: बेकाबू थार का कहर! 6 लोगों को कुचला, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले 6 फरवरी को सिविल कोर्ट को भी इसी तरह ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। वहां दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों मामलों के पीछे एक ही व्यक्ति या गिरोह का हाथ तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें