फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: वास्तु विहार में आधी रात कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला वाहन; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Mon, 23 Nov 2026 08:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जमशेदपुर के डिमना रोड स्थित वास्तु विहार आवासीय परिसर में देर रात शेड के नीचे खड़ी कार में भीषण आग लग गई। निवासियों ने आसपास की गाड़ियां हटाकर बड़ा हादसा टाला। लोगों ने दमकल विभाग पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिमना रोड स्थित वास्तु विहार आवासीय परिसर में देर रात एक शेड के नीचे खड़ी सफेद कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन का अगला हिस्सा आग की ऊंची लपटों से घिर गया। घटना के समय पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दहशत के कारण लोग आधी रात को अपनी नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


आवासीय परिसर में कार में भीषण आग
वास्तु विहार के आवासीय परिसर के भीतर घरों के पास ही शेड बना हुआ है। इसी शेड के नीचे देर रात अचानक इस गाड़ी से तेज धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। इसे देखकर पास के मकानों में रहने वाले लोगों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। कार के अगले हिस्से में आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि लोगों को वाहन का इंजन फटने या किसी बड़े विस्फोट का डर सताने लगा। पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों से भर गया था।

लोगों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय दिया। जलती हुई कार के बिल्कुल पास में कई अन्य गाड़ियां भी खड़ी थीं। निवासियों दूसरी गाड़ियों को तत्काल वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। लोगों की इस समय पर की गई मुस्तैदी के कारण आग दूसरी गाड़ियों और आसपास बने मकानों तक नहीं फैल पाई। यदि आसपास खड़ी गाड़ियों को समय पर नहीं हटाया जाता तो आग विकराल रूप ले सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग पर समय से न पहुंचने का आरोप
हादसे के दौरान आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों में अग्निशमन विभाग की कार्यशैली को लेकर गहरा गुस्सा देखा गया। निवासियों ने आरोप लगाया कि आग लगने के तुरंत बाद ही दमकल विभाग को सूचना देने का प्रयास किया गया था। लोगों ने विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर कई बार फोन मिलाया, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने कॉल रिसीव नहीं किया। दमकल की गाड़ी समय पर न पहुंचने की वजह से कार का अधिकांश भाग जलकर पूरी तरह राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें