फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi: जापान का मियाजाकी आम अब झारखंड के खूंटी में, इंटरनेशनल मार्केट में ढाई से तीन लाख रुपये किलो तक कीमत

Sun, 17 May 2026 03:11 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जापान की बेहद चर्चित और दुनिया के सबसे महंगे आमों में शामिल मियाजाकी आम की खेती अब झारखंड के खूंटी जिले के मर्चा और मुरहू क्षेत्र में हो रही है। अपनी खास रंगत, स्वाद और ऊंची कीमत के कारण यह आम देश-विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मियाजाकी आम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलों का राजा कहलाने वाला आम अब झारखंड के किसानों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बनता जा रहा है। जापान की बेहद चर्चित और दुनिया के सबसे महंगे आमों में शामिल मियाजाकी आम की खेती अब झारखंड के खूंटी जिले के मर्चा और मुरहू क्षेत्र में हो रही है। अपनी खास रंगत, स्वाद और ऊंची कीमत के कारण यह आम देश-विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


सामान्य आम जहां हरे या पीले रंग के होते हैं, वहीं मियाजाकी आम का रंग बैंगनी और लाल होता है। यह देखने में बेहद आकर्षक और स्वाद में काफी मीठा माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ढाई लाख से तीन लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है, जबकि भारत में यह पांच हजार से 15 हजार रुपये प्रति किलो के भाव में बिकता है।

पढे़ं:  ट्रैकिंग से बचने के लिए नक्सलियों का नया हथियार, अब एप से मांग रहे रंगदारी; पुलिस के लिए नई चुनौती
विज्ञापन


खूंटी की किसान सोबती देवी ने बताया कि इस आम का पौधा ऑनलाइन कोलकाता से मंगवाया गया था। पौधा लगाने के करीब तीन साल बाद इसमें फल आने शुरू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बगीचे में मियाजाकी के साथ अमेरिकन पाल्मर प्रजाति के आम भी लगाए गए हैं। जून महीने में दोनों किस्म के आम पकते हैं और फल आने से पहले ही व्यापारियों द्वारा इसका ऑक्शन कर लिया जाता है। कई बार बाहर के व्यापारी पूरे बगीचे की खरीदारी कर लेते हैं।
विज्ञापन


वहीं व्यवसायी सह मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने बताया कि खूंटी के कई किसान महंगे दामों पर पौधे मंगवाकर इसकी खेती कर रहे हैं। हालांकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण बाहरी व्यापारी यहां आने से बचते हैं, जिससे किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि सरकार यदि ऐसे किसानों को प्रोत्साहन दे तो झारखंड के किसानों की आय में बड़ा इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें