फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जामताड़ा में अवैध स्टोन चिप्स लदा वाहन जब्त, 800 सीएफटी खनिज का नहीं मिला चालान

Sun, 15 Nov 2026 10:45 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में शनिवार को खनन विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 10 एमएम आकार के करीब 800 सीएफटी स्टोन चिप्स लदा एक वाहन पकड़ा गया। चालक वैध परिवहन चालान नहीं दिखा सका, जिसके बाद वाहन जब्त कर मिहिजाम थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जामताड़ा में खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई की है। शनिवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान विभाग की टीम ने बिना वैध परिवहन चालान के 800 सीएफटी स्टोन चिप्स लदा एक वाहन जब्त किया। बाद में वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मिहिजाम थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खनन निरीक्षक अजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने यह अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन चालान और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

10 एमएम के 800 सीएफटी स्टोन चिप्स लदे थे

जांच के दौरान टीम ने एक वाहन को रोककर उसके दस्तावेजों की पड़ताल की। वाहन पर 10 एमएम आकार के करीब 800 सीएफटी स्टोन चिप्स लदे हुए थे। चालक से खनिज परिवहन का वैध चालान दिखाने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खनन विभाग की टीम ने वाहन को जब्त कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उसे मिहिजाम थाना पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

वैध कागजात वाले वाहनों को जाने की अनुमति

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कई अन्य खनिज लदे वाहनों को भी रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। जिन चालकों के पास परिवहन से जुड़े सभी जरूरी और वैध कागजात मिले, उन्हें बिना किसी परेशानी के आगे जाने दिया गया। इस तरह नियमानुसार खनिज परिवहन करने वाले चालकों को कोई असुविधा नहीं हुई।
खनन निरीक्षक अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि बिना चालान के पकड़े गए वाहन के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनिजों के परिवहन के दौरान तय नियमों और मानकों का पालन करना अनिवार्य है। क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें