फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: सारंडा जंगल में IED विस्फोट, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट घायल

Sun, 01 Mar 2026 08:30 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ। मारंगपोंगा जंक्शन के पास सर्च ऑपरेशन के समय माओवादियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक की चपेट में सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के घने सारंडा वन क्षेत्र में रविवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई। यह धमाका मारंगपोंगा जंक्शन के पास उस समय हुआ, जब सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
विज्ञापन


सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार, माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस की चपेट में आने से सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट काफी तेज था, जिससे उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई।

जवानों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद जवानों ने तेजी से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायल अधिकारी को सुरक्षित जंगल क्षेत्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, जहां एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
विज्ञापन


इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी

विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि घटना में शामिल नक्सलियों का पता लगाया जा सके। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें