फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने एसआईआर अभियान के तहत भरा वोटर सत्यापन फॉर्म, राज्यवासियों से की अपील

Thu, 02 Jul 2026 05:07 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाता सूची के एसआईआर अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से समय पर एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने और मतदाता सूची में अपनी जानकारी का सत्यापन कराने की अपील भी की।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बीएलओ ने एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया।

मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे समय पर अपना एसआईआर प्रपत्र भरें और मतदाता सूची में दर्ज अपनी जानकारी का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन


'शुद्ध मतदाता सूची से ही मजबूत होगा लोकतंत्र'
मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने परिवार, पड़ोस तथा अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: सरकारी गवाहों को परिवहन भत्ता, सभी प्रमंडलों में विशेष अदालत; निगरानी पर सम्राट का मास्टर प्लान
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम रांची धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन तथा बीएलओ वेरोनिका देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें