फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कुरकुरे के पैकेट में निकला गुब्बारा बना जानलेवा, गले में फंसने से दो साल के मासूम की मौत

Mon, 19 Oct 2026 10:25 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हजारीबाग

सार

झारखंड के हजारीबाग जिले के डाकडीह स्थित साहू टोला में रविवार शाम कुरकुरे के पैकेट में रखा छोटा गुब्बारा निगलने से दो साल के बच्चे शिवम कुमार की मौत हो गई। बरकट्ठा निवासी मनोज साव का पुत्र शिवम घर पर कुरकुरे खा रहा था, तभी गुब्बारा उसके गले में फंस गया और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में कुरकुरे के पैकेट के साथ मिला छोटा गुब्बारा दो साल के मासूम की मौत की वजह बन गया। डाकडीह स्थित साहू टोला में रविवार शाम बच्चा कुरकुरे खा रहा था, तभी उसने पैकेट के अंदर रखा गुब्बारा निगल लिया। गुब्बारा उसके गले में फंस गया, जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरकट्ठा लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृत बच्चे की पहचान शिवम कुमार (2) के रूप में हुई है। वह बरकट्ठा निवासी मनोज साव का पुत्र था। हादसे ने एक बार फिर बच्चों को आकर्षित करने के लिए खाद्य पदार्थों के पैकेट में छोटे खिलौने और अन्य सामान रखने की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुरकुरे खाते समय निगल लिया गुब्बारा, रास्ते में हुई मौत

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम की है। मनोज साव स्थानीय दुकान से बैलून ब्रांड का कुरकुरे खरीदकर घर लाए थे। घर पर शिवम कुरकुरे खा रहा था। इसी दौरान पैकेट के अंदर बच्चों को आकर्षित करने के लिए रखा गया छोटा गुब्बारा उसने निगल लिया। गुब्बारा बच्चे के गले में फंस गया, जिससे उसकी सांस लेने में परेशानी होने लगी और हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरकट्ठा ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्नैक्स के पैकेट में छोटे खिलौने रखने पर जताई चिंता

घटना की सूचना मिलने के बाद बरकट्ठा उत्तरी पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी और प्रतिनिधि बसंत साव अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्नैक्स के पैकेट में इस तरह की वस्तुएं रखने पर चिंता जताई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों को आकर्षित करने के लिए खाद्य पदार्थों के पैकेट में गुब्बारे, प्लास्टिक की गोलियां और दूसरे छोटे खिलौने रखना खतरनाक साबित हो सकता है। छोटे बच्चे इन वस्तुओं को खिलौना समझकर अनजाने में निगल सकते हैं, जिससे उनकी जान तक जा सकती है।

धनबाद के कतरास में होता है उत्पाद का निर्माण

जानकारी के अनुसार, संबंधित उत्पाद का निर्माण धनबाद जिले के कतरास स्थित मां तारा फूड प्रोडक्ट द्वारा किया जाता है। घटना के बाद बच्चों के लिए बनाए जाने वाले स्नैक्स के पैकेट में छोटे सामान रखने की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में उत्पाद की सुरक्षा व्यवस्था या किसी संभावित लापरवाही को लेकर जांच संबंधी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें