फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, SUV और ट्रक की भीषण टक्कर, छह की मौत

Sat, 25 Apr 2026 10:41 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

 झारखंड के हजारीबाग जिले में NH-2 पर दनुआ घाटी के पास तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान SUV ट्रक से टकरा गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा शाम करीब 6 बजे NH-2 पर चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में हुआ। चौपारण थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण SUV चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और SUV ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन


शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे मृतक
बताया जा रहा है कि परिवार धनबाद से गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। मृतक सभी लोग गया जिले के आमस प्रखंड की सावकला पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव स्थित कटसवा महादलित टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के वुदोरा कॉलोनी का रहने वाला था। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
SUV का रजिस्ट्रेशन धनबाद का है। हादसा इतना जबरदस्त था कि SUV पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि वाहन से सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें