फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का तोहफा, टाटानगर से कई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Wed, 14 Oct 2026 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर और आसपास के स्टेशनों से कई विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। बक्सर, लखनऊ, अजमेर, मुंबई और संबलपुर मार्गों पर इनसे यात्रियों को राहत मिलेगी।

 

विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने टाटानगर और आसपास के स्टेशनों से कई विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों से बक्सर, लखनऊ, अजमेर, पटना, संबलपुर और मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

इसी क्रम में टाटानगर से बक्सर के लिए विशेष ट्रेन (08183) का परिचालन शुरू कर दिया गया है। टाटानगर के सहायक मंडल प्रबंधक (एआरएम) नीतीश कुमार और स्टेशन निदेशक सुनील कुमार ने रेल अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के आरक्षित डिब्बों में लगभग 200 और साधारण डिब्बों में 120 यात्रियों ने सफर किया।

स्टेशन पर यात्रियों के लिए विश्राम क्षेत्र

विज्ञापन

त्योहारों के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टाटानगर स्टेशन परिसर में विश्राम क्षेत्र बनाया गया है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए एलसीडी स्क्रीन, पंखे, प्रकाश व्यवस्था और कचरा पात्र लगाए गए हैं।

इसके अलावा, रेलवे प्रशासन ने आदित्यपुर से लखनऊ के लिए विशेष ट्रेन (04217) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 15 अक्तूबर को एक फेरा लगाएगी। संतरागाछी-अजमेर विशेष ट्रेन (08611) टाटानगर के रास्ते 12 अक्तूबर से 28 दिसंबर तक कुल 12 फेरे लगाएगी। वहीं, वापसी में अजमेर-संतरागाछी विशेष ट्रेन (08612) टाटानगर होकर 15 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

मुंबई और संबलपुर मार्ग पर भी विशेष ट्रेनें
मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस और संतरागाछी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (01107/01108) चक्रधरपुर और टाटानगर होकर 6 से 29 अक्तूबर के दौरान सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। नागपुर के इतवारी और शालीमार के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (08861/08862) 15 से 30 अक्तूबर तक चक्रधरपुर और टाटानगर के रास्ते चलेगी। रेलवे की ओर से इस अवधि में इसके तीन साप्ताहिक फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं, संबलपुर-संतरागाछी विशेष ट्रेन (08303/08304) झारसुगुड़ा, चक्रधरपुर और टाटानगर होकर 14 से 22 अक्तूबर के बीच दो फेरे लगाएगी।

त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन

त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इन विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराना और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना है। विशेष ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें