फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: घर तोड़ा या साजिश रची गई? रांची में अंबा प्रसाद के आरोपों से सियासी तूफान

Sun, 22 Mar 2026 08:39 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में बड़कागांव की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद ने अपने घर तोड़े जाने की कार्रवाई को सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को रैयतों के हक की लड़ाई लड़ने के कारण निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में बड़कागांव की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद ने रविवार को रांची प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए अपने घर तोड़े जाने की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई है।
विज्ञापन


परिवार को निशाना बनाने का आरोप

अंबा प्रसाद ने कहा कि उनके पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला महतो हमेशा रैयतों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। इसी कारण उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि NTPC द्वारा जबरन जमीन अधिग्रहण का उनका परिवार लगातार विरोध करता रहा है। अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि एक महिला के खिलाफ लगभग दो हजार सुरक्षाबलों की तैनाती कर उन्हें बिना किसी तैयारी के घर से बाहर निकाल दिया गया।

20 लाख रुपये के नुकसान का दावा

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कीमती सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया गया, जिससे उन्हें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अंबा प्रसाद ने यह भी कहा कि मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद इस तरह की कार्रवाई कानून के खिलाफ है और इसे उन्होंने “गुंडागर्दी” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रैयतों को उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं दिया जा रहा है। अंबा प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि “संविधान को कमजोर किया जा रहा है,” और झारखंड में इसका उदाहरण देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर भी साधा निशाना

अंबा प्रसाद ने राज्य सरकार और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मामले की जानकारी पहले ही दी गई थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं रोकी गई। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राहुल गांधी से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगी। अंबा प्रसाद ने अपने पिता योगेंद्र साव के निलंबन को भी अन्यायपूर्ण बताया और कहा कि इससे पार्टी के अंदर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें