फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में दर्दनाक हादसा; पेड़ से टकराई SUV, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

Thu, 11 Jun 2026 10:34 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड के सिमडेगा जिले के अघरमा क्षेत्र में गुरुवार को एक SUV अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से वाहन की टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


चालक ने खोया नियंत्रण, पेड़ से जा टकराई SUV
यह दुर्घटना गुरुवार देर अपराह्न को कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा में हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद SUV सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई।

मौके पर ही चली गई पांच लोगों की जान
सिमडेगा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) धर्मदेव पासवान ने बताया कि अघरमा में SUV के पेड़ से टकराने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने रखीं बड़ी मांगें, झारखंड के लिए मांगा हजारों करोड़ का पैकेज
विज्ञापन


घायलों को रांची रेफर किया गया
हादसे में घायल चार लोगों को तत्काल उपचार के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों में से दो की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें