फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का इंजन अरगोड़ा के पास खराब, दो घंटे से अधिक देरी से चली ट्रेन

Mon, 19 Oct 2026 02:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन रविवार शाम अरगोड़ा स्टेशन के पास खराब हो गया। अतिरिक्त इंजन की मदद से ट्रेन को पिस्का स्टेशन पहुंचाया गया, जहां इंजन बदलने के बाद ट्रेन दो घंटे से अधिक देरी से चली।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में रविवार शाम अरगोड़ा स्टेशन के पास अचानक तकनीकी खराबी आ गई। शाम 5:25 बजे हुई इस घटना के कारण ट्रेन रास्ते में ही खड़ी हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के पीछे अतिरिक्त इंजन लगाकर उसे पिस्का स्टेशन तक पहुंचाया। वहां खराब इंजन को हटाकर दूसरा इंजन लगाया गया, जिसके बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


पिस्का स्टेशन पर बदला गया इंजन
अरगोड़ा स्टेशन पर शंटिंग लाइन की सुविधा नहीं होने के कारण खराब इंजन को हटाकर दूसरा इंजन लगाना संभव नहीं था। ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के पीछे अतिरिक्त इंजन जोड़ा और उसे धकेलकर पिस्का स्टेशन तक पहुंचाया। वहां रेलवे कर्मचारियों ने खराब इंजन को हटाया और दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगा।

दो घंटे से अधिक की देरी
इंजन में तकनीकी खराबी और उसे बदलने की प्रक्रिया के कारण राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित हुआ। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ट्रेन को शाम 6 बजे लोहरदगा स्टेशन पहुंचना था, लेकिन वह रात 8 बजे के बाद वहां पहुंची। इस तरह ट्रेन दो घंटे से अधिक की देरी से चली। इस दौरान दिल्ली जा रहे यात्रियों को ट्रेन के दोबारा रवाना होने का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें