फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जवान की पिस्टल छीनकर भाग रहा था PLFI कमांडर, पुलिस की गोली लगते ही धराया कमांडर श्रवण दास

Sun, 21 Jun 2026 11:13 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/खूंटी

सार

खूंटी जिले के कर्रा-जरियागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगल में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पीएलएफआई का सक्रिय कमांडर श्रवण दास घायल हो गया। पुलिस के अनुसार उसने जवान की पिस्टल छीनकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो- नक्सली - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खूंटी जिले में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के बीच हुई मुठभेड़ में संगठन का सक्रिय कमांडर श्रवण दास घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ कर्रा और जरियागढ़ थाना क्षेत्र की सीमा से सटे जंगल में हुई।
विज्ञापन


पीएलएफआई के लिए सक्रिय था श्रवण दास
पुलिस के अनुसार श्रवण दास लंबे समय से पीएलएफआई के लिए सक्रिय था और उस पर फायरिंग, ठेकेदारों से लेवी वसूली, वाहनों एवं पोकलेन मशीनों में आगजनी सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। हाल ही में उसे एक सर्च अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने पुलिस को जरियागढ़ क्षेत्र के जंगल में हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी थी।

वान की पिस्टल छीनकर जंगल की ओर भागा
इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम उसे हथियार बरामदगी के लिए जंगल में लेकर गई। पुलिस का दावा है कि मौके पर पहुंचने के बाद श्रवण दास ने अचानक एक जवान की पिस्टल छीन ली और जंगल की ओर भागने लगा। भागते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद वह मौके पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दोबारा अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार बरामद करने का दावा किया है। अधिकारियों का कहना है कि श्रवण दास इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। घटना की सूचना मिलने के बाद खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस उग्रवादी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में अभियान चला रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें