फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बिजली दरों में बढ़ोतरी का झटका, 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

Wed, 25 Mar 2026 10:03 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में बिजली दरों में 50 से 55 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में दर 7.20 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 7.40 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। हालांकि मीटर रेंट खत्म कर दिया गया है और समय पर बिल भुगतान करने पर 2 प्रतिशत छूट मिलेगी।
विज्ञापन
प्रेस कांग्रेस में जानकारी देते नियामक आयोग के चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में पहले से महंगाई से परेशान लोगों को अब बिजली विभाग ने भी झटका दे दिया है। बिजली दरों में करीब 50 से 55 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में बिजली दर 6.70 रुपये से बढ़ाकर 7.20 रुपये प्रति यूनिट कर दी है, जबकि शहरी इलाकों में यह 6.85 रुपये से बढ़ाकर 7.40 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन


आयोग ने कम की बढ़ोतरी, मीटर रेंट खत्म

बुधवार को विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन नवनीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेबीवीएनएल ने शुरू में 59 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने इसे काफी कम कर दिया। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब किसी भी श्रेणी के उपभोक्ता से मीटर रेंट नहीं लिया जाएगा।

किसानों को राहत, बिल पर मिलेगा रिबेट

कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा, अगर उपभोक्ता 5 दिनों के अंदर बिल जमा करते हैं तो उन्हें 2 प्रतिशत का रिबेट भी मिलेगा। यह फैसला वित्त वर्ष 2024-25 के ट्रू-अप, 2025-26 की समीक्षा और अगले पांच साल के मल्टी ईयर टैरिफ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विद्युत नियामक आयोग ने औसतन 6.12 प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने की मंजूरी दी है। शहरों में करीब 55 पैसे और गांवों में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, इस सीमित बढ़ोतरी को उपभोक्ताओं के लिए कुछ हद तक राहत भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रीन एनर्जी और EV को बढ़ावा

आयोग ने ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग को बढ़ावा देने का भी फैसला लिया है। बिजली दरों में बढ़ोतरी पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और मेयर रोशनी खलखो ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लोग पहले से महंगाई से परेशान हैं और सरकार को आम उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन इसके उलट दरें बढ़ा दी गईं, जो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें