फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: वासेपुर के बंटी और गॉडविन खान की बढ़ीं मुश्किलें, दो फायरिंग मामलों में पुलिस रिमांड पर

Tue, 24 Nov 2026 02:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

धनबाद पुलिस ने वासेपुर के बंटी खान और गॉडविन खान को दो अलग-अलग गोलीबारी के मामलों में अदालत के आदेश पर रिमांड पर लिया है। चंदन ठाकुर पर फायरिंग के मामले में दोनों आरोपियों को कतरास थाना में दर्ज केस में रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
धनबाद जिला कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वासेपुर क्षेत्र के नामजद आरोपियों बंटी खान और गॉडविन खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। धनबाद पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में दोनों बदमाशों को अदालत के आदेश पर रिमांड पर लिया। धनबाद पुलिस की अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पूर्व में दोनों प्रकरणों में प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। अदालत से वारंट जारी होने के बाद धनबाद मंडल कारा से दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कराया गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इन दोनों ही मामलों में बंटी खान और गॉडविन खान नामजद आरोपी हैं। हालांकि, इन दोनों आपराधिक मामलों में दोनों आरोपियों ने पूर्व में अदालत से जमानत नहीं ली थी।

चंदन ठाकुर पर गोलीबारी का मामला

चंदन ठाकुर पर फायरिंग के मामले में बंटी खान और गॉडविन खान को एसडीजेएम अभिजीत पांडेय की अदालत में पेश किया गया। यहां सुनवाई के बाद अदालत ने कतरास थाने में दर्ज केस में दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया। यह पूरा मामला चंदन ठाकुर पर गोली चलाने से संबंधित है।
विज्ञापन


सानू पर फायरिंग प्रकरण में कार्रवाई

दूसरे मामले में गॉडविन खान को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय कुमार लाल की अदालत में प्रस्तुत किया गया। यहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बैंक मोड़ थाने में दर्ज केस में उसे रिमांड पर लिया। यह मामला फहीम खान के भाई सानू पर गोली चलने की घटना से संबंधित है। हालांकि, फहीम खान के भाई सानू पर गोली चलाने के इस मामले में धनबाद पुलिस ने बंटी खान को रिमांड पर नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें