फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: चतरा में रोजेदार महिला पर जानलेवा हमला, चाकू से काट डाली नाक, सोने की चेन और बेशर झटका

Wed, 11 Mar 2026 08:13 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: चतरा जिले के बहेरा गांव में गांव के ही जाहिद अली उर्फ छोटू और उसकी पत्नी नफीसा खातून ने घर में घुसकर महिला की बेरहमी से पिटाई की और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने सोने के गहने लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
पीड़ित महिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में एक सनकी युवक जाहिद अली उर्फ छोटू ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक निहत्थी महिला जहाना कौसर पर उस वक्त जानलेवा हमला बोल दिया, जब वह घर में अकेली और मुकद्दस रोजे की हालत में थी। हमलावरों ने न केवल महिला को लहूलुहान किया, बल्कि घर में लूटपाट मचाकर दहशत फैला दी।

विज्ञापन


घटना के समय पति घर में नहीं था मौजूद
भुक्तभोगी जहाना कौसर (पति जुल्फिकार अली) ने पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई है। पीड़िता के अनुसार जब उसके पति दुकान का सामान लेने बाजार गए थे, तभी गांव का ही जाहिद अली उर्फ छोटू पिता जमील अहमद और उसकी पत्नी नफीसा खातून जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले डंडे से बेरहमी से पिटाई की और फिर हत्या की नीयत से सीधे गर्दन पर चाकू से वार किया। जहाना ने खुद को बचाने के लिए गर्दन हटाई, जिससे चाकू उसकी नाक की हड्डी को काटता हुआ पार हो गया। महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा।

दी जान से मारने की धमकी
इस हिंसक हमले के बाद आरोपियों ने मरणासन्न स्थिति में पड़ी महिला के गले से सोने की चेन और नाक से सोने का बेशर झपट लिया। इतना ही नहीं, सनकी जाहिद ने घर में बनी दुकान के सामान को भी तहस-नहस कर दिया। जाते-जाते आरोपियों ने उसे दोबारा पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की खुली धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रेलवे को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: 4,474 करोड़ की दो मेगा परियोजनाओं को मंजूरी
विज्ञापन


जताई हत्या की आशंका
पीडिता ने पिपरवार थाना प्रभारी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जहाना कौसर ने स्पष्ट कहा है कि यदि स्थानीय पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वह चतरा एसपी से मामले की शिकायत करेगी। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं और यदि उसे कुछ होता है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी थाना प्रशासन की होगी। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें