फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सुदिव्य कुमार के निधन के बाद खाली हुए तीन विभाग अब सीएम हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Sun, 20 Sep 2026 02:11 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के पास रहे तीन विभागों का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दिया गया है। सरकार की अधिसूचना के बाद नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अब मुख्यमंत्री के स्तर से देखे जाएंगे।
विज्ञापन
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद खाली हुए सभी प्रशासनिक विभागों का प्रभार अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नए आदेश के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी अब सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास आ गई है।
विज्ञापन


विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल के स्तर से यह आधिकारिक पत्र जारी हुआ है। मंत्री पद पर रहते हुए करीब दो सप्ताह पूर्व छह सितंबर को सुदिव्य कुमार का निधन गिरिडीह में हुआ था। उनके निधन के बाद से ही संबंधित विभागों के प्रभार को लेकर नई व्यवस्था की जरूरत थी। अब सरकार ने इन विभागों का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें-  यूपी में मारा गया झारखंड का मोस्ट वांटेड: टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में आवंटित अन्य प्रभार
इससे पहले अगस्त 2025 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का प्रभार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास ही है। अब नए आदेश के तहत पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार के विभागों का प्रभार भी मुख्यमंत्री को आवंटित कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का नियंत्रण भी सीधे मुख्यमंत्री के पास आ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें