फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शांति सिंह को दी श्रद्धांजलि; परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढ़स

Thu, 19 Nov 2026 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो के सेक्टर-3 (ए) पहुंचे और राकेश कुमार सिंह की दिवंगत माता शांति सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बोकारो के सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 पहुंचे। यहां उन्होंने राकेश कुमार सिंह (लड्डू जी) की दिवंगत माता स्व. शांति सिंह के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. शांति सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राकेश कुमार सिंह और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें