फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Ambulance Crash: 'विमान डगमगा रहा था और फिर ...', चतरा हादसे के चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

Tue, 24 Feb 2026 06:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के नजदीक हुए एयर एंबुलेंस हादसे में सवार सभी सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के अगले दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी पवन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास हुए एयर एंबुलेंस हादसे में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मंगलवार को जब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए, तो परिवार का दर्द साफ देखा जा सकता था। इस बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ने बताई हादसे की पूरी कहानी

प्रत्यक्षदर्शी पवन यादव, जिनसे डीजीसीए की टीम ने जानकारी ली, ने बताया कि वे अपने गांव में घर के बाहर बैठे थे। तभी तेज आवाज सुनाई दी और उन्होंने विमान को देखा। उन्होंने कहा कि विमान संतुलन खोता हुआ लग रहा था। अचानक तेज धमाके की आवाज आई। उस समय मौसम खराब था और हल्की बारिश हो रही थी। पवन यादव ने टीम को वह सब बताया जो उन्होंने अपनी आंखों से देखा।
 

मौके से जुटाए जा रहे सबूत

डीजीसीए की टीम उस स्थान की जांच कर रही है जहां सोमवार रात एयर एंबुलेंस क्रैश हुई थी। टीम मलबे से हर जरूरी सबूत जुटा रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की असली वजह साफ होगी।
विज्ञापन


रांची से दिल्ली जा रही थी एयर एंबुलेंस

यह विमान रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट सी90 एयर एंबुलेंस था। विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV था। विमान रांची से दिल्ली जा रहा था। सोमवार शाम यह सिमरिया के जंगली इलाके में स्थित बरियातु पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार दो पायलट सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विमान चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कसारिया पंचायत क्षेत्र में क्रैश हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें