फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सरहुल पर तीन दिवसीय राजकीय अवकाश की मांग, केंद्रीय सरना समिति ने प्रेसवार्ता में उठाए मुद्दे

Wed, 18 Mar 2026 10:13 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: रांची में केंद्रीय सरना समिति ने सरहुल पर तीन दिवसीय राजकीय अवकाश की मांग की। प्रेसवार्ता में धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और शराबबंदी, सुरक्षा तथा नगर निगम व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में सरहुल महापर्व को लेकर सरना टोली हातमा स्थित केंद्रीय सरना पूजा स्थल पर तैयारी बैठक सह प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान समिति ने राज्य सरकार से सरहुल के अवसर पर तीन दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन

 
धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य पहान जगलल पाहन ने सरहुल पर्व के धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चैत शुक्ल द्वितीया के दिन उपवास, केकड़ा-मछली पकड़ाई और रात्रि में जल रखाई पूजा होगी। शनिवार को चैत शुक्ल तृतीया के दिन मुख्य पूजा, वर्षा भविष्यवाणी और दोपहर 1:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि रविवार को फूल खोशी (पुष्प अर्पण) का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पर्व मनाने की अपील की।
 
पर्व के स्वरूप को लेकर समिति की चिंता
समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि सरहुल जैसे पवित्र पर्व के दौरान कुछ लोग डीजे और राजनीति के माध्यम से माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने समाज से इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से सरहुल शोभायात्रा के दिन पूरे झारखंड में शराबबंदी लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

 
नगर निगम से व्यवस्थाओं की अपील
समिति ने रांची नगर निगम प्रशासन से पूजा स्थलों की साफ-सफाई, बिजली, चलंत शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। इसके साथ ही शोभायात्रा के दिन सभी सुलभ शौचालयों को निशुल्क करने की मांग भी रखी गई।

पढ़ें- Jharkhand: विधानसभा बजट सत्र संपन्न, अंतिम दिन CM सोरेन ने महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास योजनाओं पर रखा जोर
 
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर
समिति ने प्रशासन से शोभायात्रा के दिन शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और प्रत्येक चौक-चौराहे पर मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की। इसे पर्व के दौरान सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया गया।
विज्ञापन

 
श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण आयोजन की अपील
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे सरहुल शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य-संगीत और भाईचारे के साथ भाग लें। साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें