फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान पर बुलडोजर एक्शन, पुलिस ने ध्वस्त किया मकान

Sat, 04 Jul 2026 08:00 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

धनबाद पुलिस ने फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गई।
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर को बुलडोजर से तोड़ते हुए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनबाद पुलिस ने फरार अपराधियों और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर चला दिया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने उसका मकान ध्वस्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर

धनबाद पुलिस ने शनिवार को भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर की गई।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान

कार्रवाई के दौरान डीएसपी प्रकाश सोय, सीसीआर डीएसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत तीन डीएसपी और छह थानों की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर तैनात रही। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने मीडिया को कार्रवाई स्थल से कुछ दूरी पर रखा। बुलडोजर की मदद से मकान को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।

धमकी के बाद तेज हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि हाल ही में निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश और कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप की गई है।

लेवी और रंगदारी के कई मामलों में नाम

पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान का नाम हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारियों और चतरा के कई ठेकेदारों से लेवी मांगने के मामलों में सामने आया है। बताया जाता है कि वह इंटरनेशनल कॉल के जरिए रंगदारी की मांग करता था। झारखंड और बिहार में उसके गुर्गे बड़े व्यापारियों को निशाना बनाकर उन्हें धमकाने का काम करते हैं।

संगठित अपराध के खिलाफ अभियान जारी

धनबाद पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई संगठित अपराध और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें