फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: 10 अगस्त के विधानसभा घेराव को भाजयुमो का समर्थन, शशांक राज बोले- रोजगार युवाओं का अधिकार

Sat, 08 Aug 2026 08:12 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त के प्रस्तावित विधानसभा घेराव को भाजयुमो ने समर्थन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार युवाओं का अधिकार है, सरकार की कृपा नहीं।
विज्ञापन
मीडिया को जानकारी देते यूथ बीजेपी के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने शनिवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित होटल गंगा रेजीडेंसी में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है और युवाओं के अधिकारों के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


‘रोजगार युवाओं का अधिकार, सरकार की कृपा नहीं’

शशांक राज ने कहा कि झारखंड के युवाओं को रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है। रोजगार युवाओं का अधिकार है, किसी सरकार की कृपा नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC की नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार इनका ठोस समाधान करने के बजाय मामले को टालने का प्रयास कर रही है।

CID जांच पर भी उठाए सवाल, CBI जांच की मांग
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने JPSC मामले में चल रही CID जांच और चेयरमैन के इस्तीफे को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों को महज औपचारिक जांच नहीं, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच चाहिए। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रियाओं से जुड़े तमाम आरोपों की CBI से जांच कराने की मांग की। शशांक राज ने कहा कि स्वतंत्र जांच से पूरे मामले में दोषियों की पहचान हो सकेगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


‘15 दिनों से बारिश में धरने पर बैठे छात्र’
शशांक राज ने कहा कि पिछले 15 दिनों से छात्र बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो छात्रों के आंदोलन में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में भाजयुमो कार्यकर्ता छात्रों के कंधे से कंधा मिलाकर शामिल होंगे।

पैसे के लेन-देन के आरोपों का भी किया जिक्र
शशांक राज ने अभय तिवारी द्वारा कथित तौर पर पैसे के लेन-देन और बंदरबांट से संबंधित दिए गए बयान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में इन आरोपों की पुष्टि होती है तो पूरे मामले की तह तक जाना जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार से बिना किसी राजनीतिक दबाव के CBI जांच की अनुशंसा करने की मांग की, ताकि नियुक्ति प्रक्रियाओं से जुड़े सभी आरोपों की निष्पक्ष तरीके से जांच हो सके।

‘युवाओं के अधिकार से समझौता नहीं’
शशांक राज ने कहा कि झारखंडी युवाओं के भविष्य और अधिकारों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया तो युवा लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें