फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान: झारखंड में भाजपा की पदयात्रा, मोरहाबादी से बिरसा मुंडा म्यूजियम तक निकाली

Mon, 02 Nov 2026 03:01 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में भाजपा ने सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया। रांची में मोरहाबादी से बिरसा मुंडा म्यूजियम तक पदयात्रा निकाली गई। भाजपा नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा। राज्य के छह जिलों में भी कार्यक्रम होंगे।

 

विज्ञापन
पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के खिलाफ भाजपा ने सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से बिरसा मुंडा म्यूजियम तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा से पहले भाजपा नेताओं ने बापू वाटिका में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने राज्य की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन


पढ़ें:  किरेन रिजिजू पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- चोरी पकड़ी गई, इसलिए परेशान हैं

इस दौरान प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को बंद करवाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाता सूची में मृत लोगों और बांग्लादेशी नागरिकों के नाम बनाए रखना चाहती है। उनके अनुसार, कांग्रेस इस मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह कर रही है।

भाजपा ने इस अभियान को केवल राजधानी तक सीमित नहीं रखा है। पार्टी की योजना के अनुसार, 2 से 5 नवंबर तक राज्य के छह जिलों में पदयात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से भाजपा राज्य सरकार की नीतियों, प्रशासनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी।

पार्टी का कहना है कि इस अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ आम लोगों तक अपना संदेश पहुंचाया जाएगा। पदयात्रा के साथ ही झारखंड में भाजपा और सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें