फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: धनबाद में दिनदहाड़े बच्चे को छीनने की कोशिश, बस स्टैंड पर मचा हंगामा; हिरासत में महिला

Thu, 15 Jan 2026 09:43 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद

सार

Dhanbad News: धनबाद के बाघमारा बस स्टैंड पर दिनदहाड़े 9 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से पुलिस ने हस्तक्षेप किया, दस्तावेज जांच के बाद बच्चा मां को सौंपा गया, संदिग्ध महिला हिरासत में है।
विज्ञापन
बच्चे के साथ उसके असली माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की घटनाओं से उपजे डर के बीच गुरुवार को धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक बस स्टैंड पर दिनदहाड़े एक गंभीर घटना सामने आई। यहां एक 9 वर्षीय बच्चे को उसकी मां से जबरन छीनने की कोशिश की गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

 
महिला ने खुद को बताया मां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक संदिग्ध महिला अचानक बच्चे को अपना बेटा बताकर उसकी असली मां से छीनने लगी। महिला भीड़ को गुमराह करते हुए खुद को बच्चे की मां बताती रही। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन


 
स्थानीय लोगों की सतर्कता से पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के साथ बच्चे को बाघमारा थाना ले आई। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। बच्चे की मां रेवती देवी के परिजन भी थाना पहुंचे। रेवती देवी ने अपने बेटे रियौन राज के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजात पुलिस को सौंपे। दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी असली मां को सौंप दिया।

पढ़ें- Jharkhand News: कथित मारपीट मामले की जांच में ED कार्यालय पहुंची रांची पुलिस, राजनीतिक आरोपों के बीच बढ़ी हलचल
विज्ञापन

 
यात्रा के दौरान हुई घटना
रेवती देवी ने बताया कि उनका ससुराल जोड़ापोखर में है और वे अपने मायके बोकारो जिले के करमाटांड़ जा रही थीं। जोड़ापोखर से खानूडीह स्टेशन पहुंचने के बाद वे बाघमारा बस स्टैंड से ऑटो में बेटे के साथ सवार हुई थीं। इसी दौरान एक महिला उनके बेटे को जबरन ले जाने लगी और गाली-गलौज करते हुए धक्का देने लगी।
 
दहशत में बच्चा
9 वर्षीय रियौन राज ने बताया कि वह मां के साथ मामा घर जा रहा था, तभी एक महिला अचानक उसे जबरन ले जाने लगी। इस घटना से वह काफी डर गया था और रोने लगा। बाघमारा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद बच्चे को मां को सौंप दिया गया है। संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह विक्षिप्त प्रतीत हो रही है, इसलिए उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है और महिला की पहचान की कोशिश जारी है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें