फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPSC को लेकर विधानसभा में हंगामा: CBI जांच पर अड़ा विपक्ष, सत्ता पक्ष बोला- छात्रों को भड़का रही भाजपा

Fri, 07 Aug 2026 12:08 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा और आजसू ने CBI जांच की मांग उठाई, जबकि सरकार ने विपक्ष पर मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विधानसभा सदन के बाहर प्रदर्शन करते हुए एनडीए के विधायक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन के अंदर और बाहर छाया रहा। विपक्षी दल भाजपा और आजसू ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। भाजपा विधायकों ने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है।
विज्ञापन


सरकार छात्रों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार छात्रों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र पिछले 13 दिनों से सत्याग्रह पर बैठे हैं और कई छात्र भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी चिंता नहीं कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो वह सीबीआई जांच से क्यों बच रही है। भाजपा के अन्य विधायकों ने भी सरकार पर छात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

झारखंड में जंतर-मंतर जैसा माहौल नहीं बनने देंगे- मंत्री सुदिव्य कुमार
वहीं, सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की वार्ता में वास्तविक आंदोलनकारी छात्र नहीं, बल्कि कोचिंग संचालक और बाबूलाल मरांडी के करीबी लोग शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा रांची में भी दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा माहौल बनाना चाहती है, लेकिन राज्य सरकार ऐसा नहीं होने देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  JPSC-JSSC छात्र आंदोलन का 14वां दिन: CM से वार्ता का इंतजार, प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी; आज विधानसभा घेराव
विज्ञापन


मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप समेत सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने भी भाजपा पर इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। जेपीएससी मुद्दे पर सदन के भीतर भी विपक्ष के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें