फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम चुनावी दंगल: चाय बागानों में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन, मजदूरों के बीच बिताया समय

Wed, 01 Apr 2026 10:01 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

असम चुनावी दंगल: असम चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने चाय बागानों में पहुंचकर मजदूरों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं जानीं और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा।  
विज्ञापन
चाय बगान में कल्पना सोरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने चाय बागानों का दौरा कर चुनावी माहौल को नई दिशा देने की कोशिश की। दोनों नेता चाय बागान पहुंचे, जहां उन्होंने मजदूरों के साथ घुल-मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ीं, उनके साथ सेल्फी ली और बातचीत कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन


मजदूर के घर पहुंचे मुख्यमंत्री सोरेन
विधायक कल्पना सोरेन ने चाय की पत्तियां तोड़ते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक मजदूर के कच्चे मकान तक पहुंचे। बताया जा रहा है कि घर में अंधेरा था, जहां वे टॉर्च की रोशनी में अंदर गए और वहां की स्थिति देखकर हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में चाय बागान के मजदूरों की हालत बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां गरीबों को पक्के मकान और बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने झारखंड सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अबुआ आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं और कई इलाकों में मुफ्त बिजली की सुविधा भी दी जा रही है। सीएम ने असम की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी समाज का केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया गया है, जबकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  करोड़ों की लागत से बना झामुमो का हाईटेक प्रदेश कार्यालय तैयार, जल्द होगा शुभारंभ
विज्ञापन


असम में सरकार बनाने का दावा
उन्होंने दावा किया कि यदि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनती है, तो झारखंड की तरह ही जनकल्याणकारी योजनाएं असम में भी लागू की जाएंगी। इस दौरान नेताओं के इस दौरे को चुनावी रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है, जहां जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें