फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: असम चुनाव से पहले देवघर पहुंचे सीएम सरमा, मंदिर में की पूजा; सांसद निशिकांत दूबे भी रहे साथ

Wed, 08 Apr 2026 06:18 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर

सार

असम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने ठाकुरबाड़ी आश्रम में आशीर्वाद लिया और बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा की। इस धार्मिक दौरे को चुनावी रणनीति और मतदाताओं को संदेश देने से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
देवघर में बाबाधाम में पूजा अर्चना करते असम के सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम विधानसभा चुनाव के तहत 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा बुधवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। उनके इस दौरे को चुनाव पूर्व धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद मुख्यमंत्री, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के साथ सीधे ठाकुरबाड़ी सत्संग आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुदेव से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कुछ समय आध्यात्मिक चर्चा में बिताया। इसके बाद वे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और आम श्रद्धालुओं की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर पहुंचे, जहां उनके लिए भोजन का कार्यक्रम रखा गया था।

विज्ञापन


पढे़ं: झारखंड के मृत मजदूरों के परिजनों को 40 लाख की मदद, केंद्रीय मंत्री ने सौंपे मुआवजे के चेक

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री सीधे देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। पूरे दौरे के दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनाव से पहले इस तरह के धार्मिक दौरे मतदाताओं के बीच सकारात्मक संदेश देने की रणनीति का हिस्सा माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें