फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: रांची के पहाड़ी मंदिर में करोड़ों के घोटाले का आरोप, प्रबंधन कमेटी पर उठे गंभीर सवाल

Sun, 03 May 2026 09:06 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: रांची के पहाड़ी मंदिर में करोड़ों के कथित घोटाले के आरोप से हड़कंप मच गया है। प्रबंधन पर अवैध स्क्रैप बिक्री और फर्जी लेन-देन के आरोप लगे हैं। 4 मई को नई कमेटी का पदभार ग्रहण होना है, जिससे टकराव की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
पहाड़ी मंदिर रांची - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में कथित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद प्रशासनिक और धार्मिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य राकेश सिन्हा ने मंदिर की मौजूदा प्रबंधन कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन ने नियमों की अनदेखी की
राकेश सिन्हा के अनुसार, मंदिर प्रबंधन ने नियमों की अनदेखी करते हुए परिसर से करोड़ों रुपये मूल्य के स्क्रैप और लोहे की अवैध बिक्री की है। आरोप है कि यह काम बिना किसी वैध टेंडर प्रक्रिया के और देर रात किया गया, ताकि मामला सामने न आए। इसके अलावा, मंदिर ट्रस्ट के बैंक खातों से फर्जी लेन-देन कर वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम देने के भी आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के बाद मंदिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

नए और पुराने सदस्यों के बीच टकराव की आशंका
मामले के तूल पकड़ने के बीच 4 मई को नई प्रबंधन कमेटी के पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। ऐसे में पुराने और नए सदस्यों के बीच टकराव की आशंका जताई जा रही है, जिससे मंदिर परिसर में तनाव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: बच्चों के क्रिकेट खेलने पर छिड़ा विवाद, गुस्से में आकर युवक ने चाकू और कट्टे से किया हमला; एक घायल
विज्ञापन


झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने साफ कहा है कि नई कमेटी को प्रभार सौंपने में किसी प्रकार की बाधा आती है, तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। फिलहाल, पूरे मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई और संभावित जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें