फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: मोहर्रम पर रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने घोषित किया अवकाश

Fri, 26 Jun 2026 10:23 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची जिला प्रशासन ने मोहर्रम के अवसर पर 27 जून को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। ताजिया और अखाड़ा जुलूस के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
मुहर्रम कमेटी सदस्यों के साथ बैठक करते डीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में मोहर्रम के अवसर पर 27 जून को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय 27 जून को बंद रहेंगे। यह फैसला स्कूली बच्चों की सुरक्षा और उनके आवागमन में होने वाली संभावित परेशानी को ध्यान में रखकर लिया गया है।

परीक्षाओं के लिए दी गई विशेष अनुमति

जिन विद्यालयों में पहले से निर्धारित परीक्षाएं आयोजित होनी हैं, वे विशेष परिस्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची को पूर्व सूचना देकर परीक्षा का संचालन कर सकते हैं। हालांकि, सामान्य शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।

प्रशासन ने सहयोग की अपील की

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी से संयम और सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

यातायात प्रभावित रहने की संभावना

प्रशासन ने बताया कि जुलूस के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में स्कूलों में अवकाश घोषित करने का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना है।

यातायात निर्देशों का पालन करने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इससे मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें