फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: चतरा में तेज रफ्तार वाहन ने ली तीन लोगों की जान, विरोध में सड़क जाम

Wed, 06 May 2026 11:20 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा

सार

Jharkhand: झारखंड के चतरा जिले में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध जताया। 
विज्ञापन
घटना के विरोध में ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चतरा में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई। वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के मुरेनवा में बारात से लौट रहे एक युवक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टंडवा में एक अज्ञात कोल वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान  
मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विकास कुमार बारात से वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

नियंत्रण में स्थिति
सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, वशिष्टनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह और सीओ मुरेनवा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं, अज्ञात कोल वाहन से हुई मौत की घटना के बाद भी गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्राइम, ड्रग्स और लापता बच्चों पर फोकस, सीएम हेमंत का मेगा एक्शन प्लान तैयार; अपराधियों की खैर नहीं

लगातार बढ़ते हादसे, स्पीड ब्रेकर की मांग
हादसे के बाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सलैया पंचायत के मुखिया मनोज पासवान ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनास्थल पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें