फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: तेज रफ्तार कार का कहर, युवक को एक किलोमीटर तक घसीटा; घायल की हालत नाजुक

Wed, 04 Mar 2026 02:35 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के साहिबगंज में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने नमाज पढ़कर लौट रहे मो. साहिन अमन को टक्कर मार दी और करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के साहिबगंज में मंगलवार रात एक बेहद डरावनी घटना सामने आई। नगर थाना क्षेत्र में साहिबगंज स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी और उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।
विज्ञापन


नमाज पढ़कर लौट रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज रोड निवासी मो. साहिन अमन मंगलवार रात करीब 9:35 बजे ग्रीन होटल के पास मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने खिड़की से उनका हाथ पकड़ लिया। इससे वह कार में लटक गए और चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाता रहा।

चिल्लाता रहा युवक, लोग करते रहे पीछा

युवक जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। पीछे से दर्जनों लोग कार का पीछा करते रहे। इस दौरान कई अन्य लोग भी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कार सवार युवक को स्टेशन के सामने रेलवे इंस्टीट्यूट की गली से होते हुए रेलवे पीर-दरगाह के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक के हाथ, सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लोन पर खरीदी गई थी कार

जांच में सामने आया है कि संबंधित कार 5 अक्टूबर 2025 को लोन पर खरीदी गई थी। यह गाड़ी पंकज कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है और रांची की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घायल के साथी मो. अमन ने आरोप लगाया है कि कार सवार लोग नशे में थे और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें