फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान

Mon, 09 Mar 2026 09:45 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/गुमला

सार

झारखंड के गुमला जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक महिला की जान ले ली। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लबगा गांव में भीड़ ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को बच्चा चोर समझकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गुमला जिले में भीड़ हिंसक हो गई। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लबगा गांव में बच्चा चोरी के संदेह में अज्ञात लोगों की भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से गांव और आसपास के इलाकों में भटकती हुई देखी जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी और अक्सर इधर-उधर घूमती रहती थी।

अफवाह किसने फैलाई?
इसी बीच किसी ने उसके बारे में बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और बिना किसी पुष्टि या जांच के महिला को बच्चा चोर समझकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: सीमांचल-कोसी को अलग करने की साजिश, सांसद पप्पू यादव ने क्यों कहा मेरी लाश से गुजरना होगा?

हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी-पुलिस
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें