फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: झारखंड में पेड़ से लटके मिले जीजा-साली के शव, इलाके में फैली सनसनी

Mon, 13 Apr 2026 03:54 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: रांची के बुंडू में जीजा-साली आरती कुमारी और अर्जुन पाहन के शव पेड़ पर लटके मिले। प्रेम संबंध की चर्चा के बीच पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित माझीटोला में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

विज्ञापन

 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक और युवती रिश्ते में जीजा-साली थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। मृतकों की पहचान आरती कुमारी और अर्जुन पाहन के रूप में हुई है। आरती की उम्र 19 वर्ष जबकि अर्जुन की उम्र 28 वर्ष बताई गई है। दोनों कुछ समय से अपने-अपने घरों से लापता थे।
 
बताया जा रहा है कि आरती की शादी की बातचीत चल रही थी। इसी बीच दोनों अचानक गायब हो गए थे। वहीं अर्जुन पाहन पहले से शादीशुदा था और उसके पारिवारिक जीवन को लेकर भी विवाद की बातें सामने आ रही हैं, जिससे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाला: 164 आरोपी कोर्ट में पेश, कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक प्रक्रिया शुरू
 
पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों घटनास्थल तक कैसे पहुंचे और घटना से पहले किन-किन लोगों के संपर्क में थे। पूरे मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें