फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बस पलटी, तीन की मौके पर मौत

Sat, 14 Mar 2026 04:51 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही चौक के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस पहले एक टेंपो से टकराई और फिर सड़क किनारे बनी गुमटी पर पलट गई।
विज्ञापन
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही चौक के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पहले एक टेंपो से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे बनी एक गुमटी पर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बस पलटने के बाद चार लोग नीचे दबे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस पलट गई और चार लोग उसके नीचे दब गए थे। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चारों घायलों को बस के नीचे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इन चारों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मचा अफरा-तफरी का माहौल

हादसे के बाद कुछ समय तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में ट्रेलर की तेज रफ्तार और उसके अनियंत्रित हो जाने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें