फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 61 दिनों बाद सुरक्षित लौटा कन्हैया, बच्चा चोर गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई तेज; अंकित अब भी लापता

Mon, 19 Jan 2026 03:16 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया को कोडरमा से सुरक्षित ढूंढ़ निकाला है। वहीं, हटिया क्षेत्र का 16 वर्षीय अंकित अब भी लापता है। घटनाओं से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कन्हैया कुमार को ढूंढ़ा, अंकित मंडल अब भी लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सक्रिय बच्चा चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओरमांझी थाना क्षेत्र से 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को रांची पुलिस ने कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत महसूस की है, लेकिन यह घटना शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ाती है।

विज्ञापन

 
मां की दुकान से निकला, फिर नहीं लौटा
जानकारी के अनुसार, कन्हैया कुमार 22 नवंबर 2025 की शाम अपनी मां की फुचका दुकान से यह कहकर निकला था कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा। उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की और रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और जांच शुरू की गई।
 
गुप्त सूचना से मिली सफलता
जांच के दौरान रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कन्हैया को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोडरमा पुलिस के सहयोग से त्वरित छापामारी की और बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इस कार्रवाई को पुलिस की सजगता और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। इससे पहले भी अंश और अंगिका जैसे मामलों में पुलिस बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन

 
बच्चा चोर गिरोह पर कार्रवाई
गौरतलब है कि हाल ही में रांची पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये आरोपी बच्चों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में बेचने का संगठित धंधा चला रहे थे। कन्हैया की बरामदगी को इसी कार्रवाई की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

पढ़ें- Jharkhand के Latehar में Bus पलटी... 40 यात्री थे सवार, इतनों की हुई मौत! हो गया बड़ा हादसा
 
अंकित मंडल की गुमशुदगी से बढ़ी चिंता
इसी बीच एक और गंभीर मामला सामने आया है। हटिया थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय अंकित मंडल 18 जनवरी से लापता है। वह डॉन बॉस्को स्कूल, हेसाग का मैट्रिक छात्र है। अंकित 18 जनवरी 2026 को अपराह्न 4:30 बजे अपने पिता की स्कूटी लेकर घर से निकला था। अंतिम बार वह अपने मित्र उत्कर्ष खलखो से मिला था, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने एयरपोर्ट थाना में इसकी सूचना दी है और सोमवार को रांची एसएसपी कार्यालय में भी आवेदन सौंपा गया।
विज्ञापन

 
अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें