फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide Case: रांची में युवक ने की आत्महत्या, एक तरफा प्यार के होने से था डिप्रेशन में; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 21 May 2025 06:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: रांची के अनगड़ा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। ऋत्विक महतो नामक एक नौजवान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऋत्विक एकतरफा प्यार में सफल न हो पाने के कारण मानसिक तनाव में था, जिससे वह इस कदमन को उठाने को मजबूर हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा प्रखंड के चिलदाग गांव में एक 19 वर्षीय युवक ने आज आत्महत्या कर ली। युवक का नाम ऋत्विक महतो है, जो पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि उसके डिप्रेशन का मुख्य कारण एकतरफा प्यार था।

परिवार के अनुसार, ऋत्विक को गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्यार था, लेकिन कुछ महीने पहले उस युवती की शादी हो गई। इस कारण वह लगातार मानसिक तनाव में था और डिप्रेशन का इलाज भी करवा रहा था। आज उसने अपने कमरे में खुद को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पढ़ें: विधायक श्वेता सिंह की बढ़ी मुश्किलें, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग में शिकायत कराई दर्ज

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
विज्ञापन

आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से अवसाद में था और उसने एकतरफा प्यार के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें