फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट: 28-30 दिसंबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव, निकलने से पहले जानें

Sat, 27 Dec 2025 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 28–30 दिसंबर झारखंड दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा अलर्ट है। 28 दिसंबर को दोपहर से रात तक कई चौकों पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा, मालवाहक वाहनों को रिंग रोड से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 से 30 दिसंबर तक झारखण्ड के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रांची की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट के मूड में है। उनकी सुरक्षा और कार्यक्रमों के संचालन को लेकर राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव भी किय गए हैं। बिरसा मुंडा  एयरपोर्ट से लोकभावन तक सडक के दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिस के द्वारा बेरिकेडिंग किया गया है। इससे सुरक्षा के दृष्टि से राष्ट्रपति के काफिले किसी तरह की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो पाए। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इन प्रतिबंधों से पूरी छूट दी जाएगी।  
विज्ञापन


28 दिसंबर को शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक सभी छोटे बड़े मालवाहक वाहन, बसें और सवारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड के जरिए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले वाहन कांके रिंग रोड का उपयोग करेंगे। हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास और लोक भवन मार्ग पर दोपहर दो बजे से रात 8.30 बजे तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

पढ़ें: 12 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की तैयारी पूरी, फरवरी से SIR का दूसरा चरण होगा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


29 दिसंबर को सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक वाहनों का प्रवेश और परिचालन बंद रहेगा। नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़े वाहनों और बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जमशेदपुर और बुंडू की ओर से आने वाले वाहन टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच भी बड़े वाहनों और बसों का परिचालन नहीं होगा। रांची के ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार तीन दिनों तक अलग अलग समय पर शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मार्गों को भी अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें